आपातकाल की बरसी पर 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएगी बीजेपी | BJP will celebrate ‘Samvidhan Hatya Diwas’ on 25th June on the anniversary of Emergency

By
On:
Follow Us


भोपाल सांसद और कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक आलोक शर्मा ने बताया कि बीजेपी सभी जिला मुख्यालयों पर 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाएगी जिसमें कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें आपातकाल की विभीषिका बताई जाएगी। जिन मीसा बंदियों यानि लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों ने आपातकाल में यातनाएं सहीं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक
‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके पर बीजेपी जोरशोर से यह प्रचारित करेगी कि 25 जून 1975 को संविधान की हत्या हुई थी। आपातकाल को कांग्रेस और गांधी परिवार का काला अध्याय बताने के लिए बीजेपी ने कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी इंदौर आएंगे

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होंगेू। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी इंदौर आएंगे जबकि केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सागर जाएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को उज्जैन, केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके को नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में भेजा जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News