सोनम रघुवंशी के साथ प्रॉपर्टी एजेंट का हाथ, काले बैग समेत जलाए अहम सबूत, अब राख खोलेगी राज | Sonam Raghuvanshi Case Property Agent Helped Sonam to Destroy Important evidence

By
On:
Follow Us


बैग को अहम सबूत मान रही मेघालय पुलिस

बैग विशाल के घर से ऑनलाइन ऑटो बुक कर सोनम के फ्लैट तक पहुंचाया। 310 रुपए किराया दिया। पुलिस बैग को अहम सबूत मान रही है। इसमें हत्याकांड में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम व अन्य वस्तुएं थीं। पुलिस ने फ्लैट को तकनीकी जांच में शामिल कर प्रॉपर्टी एजेंट को गिरफ्तार किया है। शिलांग डीएसपी एसएस संगमा और इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस एजेंट को लेकर घटनास्थल पहुंची और एफएसएल जांच कर अवशेष लिए।

फुटेज डिलीट करने की जुगत में था तोमर

फुटेज के आधार पर शनिवार रात मेघालय पुलिस ने प्रॉपर्टी एजेंट शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया। उसने कबूला कि फ्लैट से बैग लेकर हरे कृष्ण विहार में जलाया। छानबीन में मोबाइल के अवशेष, जली सिम, हेयर क्लिप, चेन, स्क्रूमिले। पूछताछ में जेम्स ने फ्लैट की चाबी ग्वालियर निवासी बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर के पास बताई। उसने ही बैग ले जाने का दवाब बनाया। फुटेज डिलीट करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे कोर्ट से 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

अशोक नगर से एक गिरफ्तार

सोनम के फ्लैट के गार्ड बल्ला उर्फ बलबीर अहिरवार (30) को अशोकनगर के मदागन से गिरफ्तार किया है। वह बोवनी करने आया था। उसे भी 7 दिन के रिमांड पर लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News