राजा रघुवंशी मर्डर केस में 7वीं गिरफ्तारी, जिस बिल्डिंग में रुकी थी सोनम, उसके चौकीदार को पुलिस ने दबोचा | Raja Raghuvanshi murder case Shillong police ashoknagar Sonam Raghuvanshi

By
—
On:
Follow Us


पुलिस ने गांव जाकर किया गिरफ्तार

इंदौर लाकर बल्ला का उसका मेडीकल कराया गया और अब इस मामले में उससे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) इंदौर में आकर जिस बिल्डिंग में रुकी थी, मदागन निवासी बल्ला उर्फ बलवीर अहिरवार उस बिल्डिंग का चौकीदार है। यहीं नहीं, बताया यह भी जा रहा है कि बल्ला बिल्डिंग में कारपेंटर का काम भी करता था। वह दो दिन पहले ही अपने अशोकनगर स्थित गांव आया था, जहां उसने पुलिस को मक्का की बोवनी करने गांव आना बताया है।

यह भी पढ़ें

शक के घेरे में फंसे सोनम के परिजन, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान

सोनम रघुवंशी का ट्राली बैग गायब- SP

चर्चा है कि सोनम रघुवंशी का उस बिल्डिंग के फ्लैट से एक ट्रॉली बैग गायब है, जिसमें करीब पांच लाख रुपए और एक पिस्टल होने की बात कही जा रही है। यह बैग कहां गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए बिल्डिंग को ठेके पर लेकर किराए पर लगाने वाले ठेकेदार और बिल्डिंग मालिक को भी शिलांग पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही शाढ़ौरा से बिल्डिंग के चौकीदार को भी इस गायब हुए बैग के बारे में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार, मर्डर के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर के जिस बहुमंजिला बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसमें एक ट्रॉली व उसका कुछ सामान था। बाद में पुलिस ने जब फ्लेट खोला तो वह ट्रॉली बैग व सामान नहीं मिला। इस संबंध में पूछताछ करने के लिए शिलांग पुलिस मदागन से उसे ले गई है, क्योंकि यह बिल्डिंग में चौकीदार कम कारपेंटर का काम करता था।- विनीतकुमार जैन, एसपी अशोकनगर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News