सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब लेनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग | Employees and officers will have to undergo 50 hours of training

By
—
On:
Follow Us


तैयार किया गया पोर्टल

एक बार सरकारी नौकरी में आने के बाद देखने में आता है कि कई अधिकारी-कर्मचारी रूटीन तरीके से ही अपने काम को करते हैं। जबकि समय के साथ काम को सरल बनाने की कई तकनीक सामने आ जाती है, लेकिन उनकी जानकारी न होने एवं समयाभाव के कारण बीच में किसी प्रकार का प्रशिक्षण न होने से कर्मचारी और अधिकारी इन तकनीक का उपयोग नहीं करते हैं।

ऐसे में कई साधारण काम भी जटिल हो जाते हैं। अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन नई-नई तकनीक का समय से प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र सरकार ने आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल तैयार किया है।

समय के साथ बदल रहीं चीजें

पिछले कुछ समय से तकनीक का जमकर विकास हुआ है। डीईओ पाठक बताते हैं कि जैसे पहले जमीनों की माप जरीब से होती थी, लेकिन अब मशीनों से यह काम आसानी से होने लगा है। अब लोगों के मोबाइल में पूरा बैंक आ गया है। ऐसे ही हर विभाग में नई-नई तकनीक का उपयोग होने लगा है। यह काम को आसान करता है साथ ही समय की बचत होती है।

ये भी पढ़ें: Metro Project: ‘ओरेंज’ और ‘ब्लू लाइन’ के 23 स्टेशनों लिए करना होगा इंतजार

सभी को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

एनआईसी के डीईओ अविनाश पाठक ने बताया कि इस पोर्टल पर सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना पंजीयन करना होगा। वर्तमान में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों का इसमें पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में हर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के काम से जुड़े महत्वपूर्ण ट्यूटोरियल सामग्री होगी। इसमें उनके काम को आसान करने नई तकनीक, एआई के उपयोग आदि की जानकारी दी जाएगी।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साल भर में इस पोर्टल पर कम से कम 50 घंटे का समय देना होगा। इतने में वह हर नई तकनीक से वाकिफ हो जाएंगे और काम करने में आसानी होगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News