मानसून ने पकड़ी रफ्तार… 96 घंटे तक ‘तूफानी बारिश’ की चेतावनी…IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

By
—
Last updated:
Follow Us

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उज्जैन, मंदसौर नीमच जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजगढ़, रतलाम, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां और छतरपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, सिहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर शहडोल, उमरिया, हिंडोरी कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडत्ता, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढूर्णा जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के द्वारा मध्यप्रदेश में 27 जून यानी अगले 96 घंटे तक अतिभारी से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के एक्टिव होने के कारण पूरे प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

सबसे ज्यादा गुना में 5.8 इंच, नर्मदापुरम में 2.1, टीकमगढ़ में 2, मंडला में 1.4 इंच और ग्वालियर 1 इंच बारिश हुई। ऐसे ही खरगोन, रतलाम, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, बैतूल, सिवनी, रायसेन, शिवपुरी, भोपाल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, सागर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।

इन जिलों में बारिश ने मचाई तबाही

बारिश के कारण शिवपुरी के कोलारस के लुकवासा, रिजौदा, देहरदा गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। श्योपुर जिले में बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया। जिसके कारण आवाजाही रूक गई। गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया। अशोकनगर के मुंगवली में भी भारी बारिश के कारण घरों के अंदर पानी घुस गया।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News