सौ दिन बाद भी एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला फरार

By
On:
Follow Us

पीडि़ता ने बताया कि केस दर्ज हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं, अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जबकि वह सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुकी है ,लेकिन थाने की महिला एसआई ने उसे धमका कर उसे बिना मेरी सहमति के बंद कर दिया।

HighLights

  1. एसीपी से लेकर पीडिता ने आला अधिकारियों से लगाई गुहार।
  2. समझौता करने के लिए दे रहा जान से मारने की दे रहा धमकी।
  3. समय-समय पर टीम को उसके दिल्ली आवास पर भेजा गया था।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपित की सौ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको लेकर छात्रा ने थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारियों से शिकायत की है। जिस पर अधिकारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

हम बता दें कि 25 वर्षीय युवती ने हबीबगंज थाने में शिकायत की थी कि आरोपित अमित पासवान पुलिस ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाकर लंबे समय तक शोषण किया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर 12 मार्च 2025 को आरोपित अमित पासवान ने उसके खिलाफ रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज थी।

उसके बाद से आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपित अब उसे मामले में समझौता करने के लिए धमका रहा है। इसकी शिकायत उसने थाने से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त और आला अधिकारियों से की है।

पीडि़ता ने बताया कि केस दर्ज हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं, अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जबकि वह सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुकी है।

लेकिन थाने की महिला एसआई ने उसे धमका कर उसे बिना मेरी सहमति के बंद कर दिया। इस पर टीआई हबीबगंज संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपित पर सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक है। समय-समय पर टीम को उसके दिल्ली आवास पर भेजा गया था।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News