उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, 23 जून (भाषा) कांग्रेस ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुगलिया छाप गांव और संत हिरदाराम नगर में पार्टी के ‘संविधान सत्याग्रह’ प्रदर्शन के बाद एक बयान में कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का विरोध संविधान विरोधी ताकतों की एक सुनियोजित साजिश है जो देश के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और उनके संविधान की रक्षा के लिए हर मंच से लड़ेंगे। ग्वालियर में प्रतिमा स्थापना को लेकर उठा विवाद बाबासाहेब पर ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान विरोधी ताकतों को सफल नहीं होने देगी।’’

पटवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस की भोपाल (शहर) इकाई के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

भाषा ब्रजेन्द्र

खारी

खारी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News