Morena Viral Video: पत्नी कर रही थी बच्चों की मांग, हैवान पति ने भाई संग कर दिया ये कांड, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

By
On:
Follow Us

Morena Viral Video: पत्नी कर रही थी बच्चों की मांग, हैवान पति ने भाई संग कर दिया ये कांड, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

मुरैना: Morena Viral Video:  जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र में न्यायालय के सामने पति ने अपनी पत्नी और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More : Botad MLA Umesh Makwana Resigns: उपचुनाव में मिली जीत के जश्न के बीच ‘आप’ को जोरदार झटका, दिग्गज विधायक ने सभी पदों से दिया इस्तीफा 

Morena Viral Video:  घटना के समय कोतवाली थाने की पुलिस गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिसकर्मियों के सामने ही पति ने अपनी पत्नी और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता सविता का कहना है कि बच्चों की कस्टडी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। वह अपने बच्चों को वापस लेने के लिए न्यायालय में आवेदन करने आई थी। तभी पहले से मौजूद पति, सास, ससुर और देवर ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Read More : Etawah Bus Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी डबल डेकर बस.. इतने यात्रियों की मौत, 50 लोग घायल, मची चीख पुकार 

Morena Viral Video:  पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की और देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और महिला को उसके बच्चे नहीं दिए जा रहे थे। इसी को लेकर वह न्यायालय में आवेदन देने आई थी, जहां मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News