Satna Rape Case: इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, शादी का झांसा और फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अब आरोपी सलाखों के पीछे

By
—
On:
Follow Us

Satna Rape Case: इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप, शादी का झांसा और फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अब आरोपी सलाखों के पीछे

सतना: Satna Rape Case:  जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मनीष साकेत ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More : Raipur Club Raid: राजधानी में आधी रात 15 से अधिक पब और क्लब में छापा, चल रहा था ये काम, अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

Satna Rape Case:  जानकारी के मुताबिक मनीष साकेत ने वर्ष 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से संपर्क किया। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा जिसके बाद उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मनीष साकेत ने साफ तौर पर इंकार कर दिया और उसे धमकाने लगा।

Read More : Satna Road Accident: एमपी में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल, बाल-बाल बचे सभी लोग

Satna Rape Case:  परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत सभापुर थाना पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News