19-year-old girl commits suicide In Jabalpur

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर: Girl Committed Suicide In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर में एक युवक की छेड़खानी से परेशान होकर 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें गांव के ऋषभ सिंह द्वारा छेड़खानी करने की बात लिखी है। वहीं इस वारदात से नाराज परिजनों ने युवती का शव रखकर कटनी जबलपुर हाइवे में चक्काजाम कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाइश और युवक को जल्द गिरफ्तार करने आश्वाशन पर परिजनों ने हंगामा खत्म किया।

यह भी पढ़ें: Odisha Police Viral Video: ‘अगर कोई यहां तक पहुंचे तो उसकी टांग तोड़ देना’, ACP का फरमान हुआ वायरल 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Girl Committed Suicide In Jabalpur: जानकारी के अनुसार छेड़खानी के आरोप ने ऋषभ सिंह पहले भी जेल जा चुका है और जेल से छुटने के बाद भी उसको हरकतों में सुधार नहीं आया। उसने फिर से छेड़खानी की। इसी बात से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में ऋषभ सिंह द्वारा छेड़खानी से परेशान होने का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस की तीन टीम अब आरोपी ऋषभ सिंह की तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश दे रही हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News