Boyfriend kills girlfriend in Bhopal: भोपाल: अफेयर और अवैध संबंधो के शक में हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपसी रिश्तों में इस तरह के संदेह से हर दिन बड़ी वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है। यहां एक युवक ने अपने लिव इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी है।
दरअसल भोपाल में तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दो बच्चो के पिता सचिन राजपूत ने अपनी कुंवारी पार्टनर रितिका सेन (29) की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बॉयफ्रेंड ने बताया है कि, कत्ल के वक़्त वह नशे की हालत में था। हत्या चार दिनों बाद उसने अपने एक दोस्त को वारदात की खबर दी। तब जाकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
Boyfriend kills girlfriend in Bhopal: सचिन को शक था कि, रितिका और उसके बॉस के बीच अफेयर है। दोनों घंटो फोन पर बातचीत किया करते थे। संभवतः इसी शक के चलते सचिन ने इस खूनी वारदात की अंजाम दिया।
बॉस से अफेयर का शक.. शादीशुदा लिव इन पार्टनर ने गला घोंटकर जान ली.. 2 दिन तक लाश के पास ही पड़ा रहा?
MP की राजधानी भोपाल में 3 वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 2 बच्चो के पिता सचिन राजपूत ने अपनी कुंवारी पार्टनर रितिका सेन (29) की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस समय यह वारदात… pic.twitter.com/vAD5A0ySr6
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 1, 2025