The husband used to watch porn

By
On:
Follow Us

रीवा: Husband Killed Pregnant Wife:  जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के सथनी गांव में 28 जून 2025 को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। क्राइम पेट्रोल जैसे अपराध आधारित टीवी शो देखकर एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने एक शातिर साज़िश रची, लेकिन अंततः पुलिस की गहराई से की गई पूछताछ में उसकी पोल खुल गई।

Read More : Bijli Bill: 69 लाख रुपये का बिजली बिल देखकर उड़े बुजुर्ग मकान मालिक के होश.. कराया गया अस्पताल में दाखिल, स्मार्ट मीटर की सैकड़ों शिकायतें दर्ज

Husband Killed Pregnant Wife:  घटना के बाद आरोपी ने अपने पैर में कांटा चुभोकर दावा किया कि उसे ज़हरीले साँप ने काट लिया है। इसके बाद वह झाड़-फूंक कराने के बहाने मनगवां पहुंचा और वहां एक निजी क्लिनिक में इलाज भी करवाया ताकि किसी को उस पर शक न हो और पुलिस की दिशा भटकाई जा सके। हालांकि जब पुलिस ने उससे गहराई से पूछताछ की तो उसकी कहानी में कई खामियाँ नजर आईं। संदेह गहराते ही जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्सर क्राइम पेट्रोल और अपराध से जुड़ी फिल्में देखा करता था। इसके साथ ही वह अश्लील फिल्मों का भी आदी था। आरोपी ने इन्हीं से प्रेरणा लेकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया।

Read More : Heavy Rain in Balrampur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश का कहर! Nonstop बारिश से नदियां उफान पर, पुल पार करना बना खतरा

Husband Killed Pregnant Wife:  घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि शुरुआत में इस मामले को चोरी और हत्या का केस समझा जा रहा था, क्योंकि घटनास्थल पर सामान बिखरा हुआ मिला था। लेकिन जब मृतका की बहन से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मृतका की बहन ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती थी और यह गर्भधारण उसे आठ साल बाद हुआ था जिससे वह बेहद खुश थी।

Read More : Smart Meter Bill: स्मार्ट मीटर बना स्मार्ट लूट का जरिया? बिल चार गुना बढ़ा, कलेक्ट्रेट में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बोले- बिना बिजली के भी दौड़ रहा मीटर

Husband Killed Pregnant Wife:  बहन ने यह भी बताया कि उसका पति पूर्व में उसके गहने बेच चुका था इसलिए चोरी की कोई आशंका नहीं थी। इसके अलावा दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। आरोपी न सिर्फ अपराध आधारित टीवी शो देखता था, बल्कि मोबाइल पर अश्लील फिल्में भी देखा करता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी ने पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने इस गंभीर मामले का महज 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

रीवा 28 जून 2025 हत्या मामले में आरोपी कौन है?

इस मामले में मृतका का पति ही आरोपी निकला है, जिसने क्राइम पेट्रोल जैसे शो देखकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की।

क्या रीवा हत्या मामला “क्राइम पेट्रोल” से प्रेरित था?

हां, आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अपराध आधारित शो देखकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

रीवा हत्या केस में पुलिस को कब और कैसे शक हुआ?

पुलिस को शक तब हुआ जब आरोपी की सांप काटने की कहानी में विरोधाभास मिला और पूछताछ में वह टूट गया।

क्या रीवा हत्या मामला सुलझ गया है?

हां, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा क्राइम पेट्रोल प्रेरित हत्या केस में मृतका कौन थी?

मृतका आरोपी की चार माह की गर्भवती पत्नी थी, जिसे आठ साल बाद गर्भधारण हुआ था और वह काफी खुश थी।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News