Organ Donation Honor

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: Organ Donation Honor कहा जाता है कि दान धर्म से बड़ा नहीं होता। लेकिन जब बात अंगदान की आती है तो महादान ही कहा जाता है। क्योंकि इसके जरिए एक व्यक्ति जाते-जाते भी कई जिंदगियों को नया जीवन देने की क्षमता रखता है। ऐसे लोगों के लिए सीएम मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

Read More: Diabetes rates by Country: दुनिया में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज पाकिस्तान में.. जानें भारत में कितने फ़ीसदी मरीज

Organ Donation Honor सीएम मोहन सरकार ने दूसरों की जान बचाते हुए खुद की जान गंवाने यानी अंगदान करने वालों को 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सम्मातिनक करेंगे। इसे लेकर GAD ने आदेश जारी भी कर दिया है।

Read More: NSE IPO Date: NSE IPO की उल्टी गिनती शुरू? CEO ने दी टाइमिंग पर चौंकाने वाली बड़ी अपडेट… 

इस आदेश को लेकर सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि “मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना… यह केवल दान नहीं, अमरता है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि देहदान अथवा हृदय, लीवर व गुर्दा दान करने वाले महान लोगों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी, साथ ही उनके परिजनों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।”

अंगदान करने वालों को राज्य सरकार कब और कैसे सम्मानित करेगी?

मध्यप्रदेश सरकार हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को अंगदान करने वालों के परिजनों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेगी।

क्या अंगदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा?

जी हां, आदेश के अनुसार, अंगदान करने वाले व्यक्तियों को अंतिम विदाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इस सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य अंगदान जैसी महान सेवा को बढ़ावा देना और ऐसे लोगों को राजकीय स्तर पर पहचान देना है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News