
जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर में एक बार फिर IBC 24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है जहां सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर रह रहे क़ब्जाधारियों से ज़मीन खाली करवाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। मझौली ब्लॉक के मुड़कुरू गांव में संदिग्ध क़ब्जाधारी लंबे समय से सरकारी ज़मीन पर डेरा जमाए हुए थे। साथ ही कुछ स्थानीय मददगारों के सहयोग से क़ब्जाधारियों ने स्थानीय पंचायत के दस्तावेज़ भी बनवा लिए थे।
Jabalpur News: क़ब्जाधारियों को हटाने के बाद अब पुलिस और प्रशासन की टीम संबंधित दस्तावेज़ों की जांच में जुट गई है कि आख़िर किस आधार पर क़ब्जाधारियों ने पंचायत के कागज़ात बनवाए थे। वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ-साथ कुछ लोगों के बैंक खाते भी पाए गए हैं जिनकी जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। बता दें कि मुड़कुरू गांव में सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़े की जानकारी लगने पर IBC 24 की टीम ने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर मौके का जायज़ा लिया और खबर को प्रमुखता से दिखाया जिससे प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।
Jabalpur News: साथ ही क़ब्जाधारियों के संदिग्ध और बाहरी होने की आशंका भी जताई गई थी जिसके बाद हिंदू संगठनों ने भी जांच की मांग की थी। IBC 24 की खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें क़ब्जाधारी संदिग्ध पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने क़ब्जाधारियों को ज़मीन से हटाकर दस्तावेज़ों की जांच शुरू कर दी है।











