Bhopal Road Accident News: सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर हुए दो भीषण हादसे, अनियंत्रित होकर पलटी कार, डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन

By
On:
Follow Us

Bhopal Road Accident News: सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर हुए दो भीषण हादसे, अनियंत्रित होकर पलटी कार, डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन

भोपाल: Bhopal Road Accident News: मध्य प्रदेश की राजधानी में रफ़्तार का कहर देखने के लिए मिला है। यहां सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा मंगलवार देर रात को हुआ। जहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Auto Fare Hike: ट्रेन के बाद अब ऑटो रिक्शा से सफर करना पड़ेगा महंगा, किराए में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं नई कीमतें 

डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन

Bhopal Road Accident News: वहीं दूसरा हादसा भी सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर ही हुआ है। दूसरे हादसे में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बचे हैं। हादसे के बाद स्कूल वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं वैन में बैठे स्कूली बच्चो में से किसी के हताहत होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा तेज बारिश के कारण हुआ।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News