Bageshwar Dham Accident News Today

By
—
On:
Follow Us

Bageshwar Dham Accident News Today: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बर्थडे से एक दिन पहले बागेश्वर धाम में हादसा / Image Source: IBC24

छतरपुर: Bageshwar Dham Accident News Today बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कल यानि 4 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्म दिवस के लिए धाम में तैयारियों जोरों से चल रही है और भक्त भी भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि बागेश्वर धाम में बना टेंट गिर गया, जिसमें दबकर 1 श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में तीन की हालत नाजुक है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

Read More: HDFC Bank Share Price: लिस्टिंग के दूसरे दिन भी बवाल! HDFC ने बेच डाले करोड़ों शेयर, फिर भी स्टॉक ने दिखाई दमदार तेजी… 

Bageshwar Dham Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है, जब तेज बारिश के चलते लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर गिर गया। हादसे में श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, टेंट गिरने से दबकर 8 अन्य श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि 4 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपना जन्म दिन मनाने वाले हैं, जिसके लिए हजारों की संख्या में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

बागेश्वर महाराज का जन्मदिन 4 जुलाई को है और उसके बाद 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव है। हर साल यहां 7 दिन तक कथा और अन्य सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते हैं। इसके लिए लगभग 40 से 50000 लोग एकत्रित होते हैं, जिसमें देश-विदेश और भारतवर्ष के सभी शिष्य पहुंचते हैं जो बागेश्वर महाराज से दीक्षा ग्रहण कर चुके हैं या करने वाले हैं।

Read More: Benefits Of Berries: औषधीय गुणों से भरपूर है जामुन, मिलते हैं कई अनगिनत फायदे 

 

बागेश्वर धाम हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हुई है और 8 घायल हुए हैं।

क्या “बागेश्वर धाम हादसा” धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन कार्यक्रम से जुड़ा है?

हां, हादसा उनके जन्मदिन से पहले की तैयारियों के दौरान हुआ जब टेंट गिर गया।

“बागेश्वर धाम हादसे” में घायल श्रद्धालुओं का इलाज कहां चल रहा है?

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत नाजुक है।

क्या “बागेश्वर धाम हादसा” मौसम के कारण हुआ?

जी हां, हादसा तेज बारिश के चलते टेंट गिरने की वजह से हुआ।

बागेश्वर धाम में “धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन” कब मनाया जा रहा है?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को मनाया जाएगा, और इसके बाद 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित होगा।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News