आज फिर होगी मूसलाधार बारिश.. घर से निकलने से पहले देख लें मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में बाढ़ के हालात |

By
On:
Follow Us

IMD issued a yellow alert for heavy rain in Madhya Pradesh || Image- IBC24 News File

IMD issued a yellow alert for heavy rain in Madhya Pradesh: भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बात करें राज्य के पूर्वी हिस्से की तो यहां बाढ़ के हालत निर्मित हो गए है। बात करें जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत ग्वालियर जिलों की तो यहां के नदी-नाले पूरे उफान पर है। इसी तरह मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी समेत कई जिलों में बाढ़ के आसार है। मौसम विभाग ने इन जिलों आज गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

Read More: Sawan Special Train 2025: सावन में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, भोपाल-उज्जैन के बीच सावन स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह और अनूपपुर में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की आशंका जताई गई है जबकि, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड ,रीवा, मऊगंज ,सीधी ,छतरपुर, पन्ना, कटनी के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 4.30 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD issued a yellow alert for heavy rain in Madhya Pradesh: आईएमडी ने इंदौर ,भोपाल, उज्जैन, धार ,बड़वानी शिवपुरी ,हरदा समेत अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद प्रशासन, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों के साथ नगर सुरक्षा और एसडीआरएफ की टीमें भी पूरी तरह सतर्क है।

Read Also: South Korea Former President Arrest: पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गम्भीर आरोप के बाद कोर्ट ने दिया ये बड़ा आदेश

IMD issued a yellow alert for heavy rain in Madhya Pradesh by satya sahu on Scribd

1. येलो अलर्ट का मतलब क्या होता है?

यह संभावित भारी बारिश और मौसम के खतरे के प्रति सतर्कता का संकेत है। जान-माल की सुरक्षा हेतु सतर्क रहना जरूरी होता है।

2. किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है?

जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, कटनी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, कटनी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3. प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं?

एसडीआरएफ, नगर सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीमें अलर्ट पर हैं और बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News