Sanjay Gandhi Hospital News

By
On:
Follow Us

रीवा: Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक 8 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद से उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती, जिसकी वजह से युवक की जान गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घंटों चले विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

Rewa News:  घटना शासकीय संजय गांधी अस्पताल की है, जहां आए दिन इलाज में लापरवाही के आरोप सामने आते रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है, लेकिन परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक युवक के पिता ने बताया कि 08 जुलाई को गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार में बाइक से युवक का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि, उसके सर में चोट आई है उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसके बाद उसी दिन रात में ऑपरेशन किया गया और वह स्वस्थ्य था। डॉक्टर यही कहते रहे कि, वह एक दो दिन में ठीक हो जाएगा लेकिन आज अचानक उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

डॉक्टरों ने कही ये बात

Rewa News:  वहीं मृतक की मौसी रूबी साकेत ने बताया कि डॉक्टर ने उसको गलत दावा दी है जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं डॉक्टर अलख प्रकाश ने बताया कि मृतक गोपी लाल सके उम्र 19 वर्ष को एक्सीडेंट में हेड इंजरी हुई थी। उसका ऑपरेशन भी किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के आरोप पर कहा कि उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है अभी इस लिए वह ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News