6 महीने से युवती को परेशान कर रहा था सिरफिरे युवक, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम की कांप उठे लोग |

By
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior News:  ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा मालनपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छेड़छाड़ से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया था जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। पीड़ित युवती को बीते 6 महीनों से एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। 15 दिन पहले युवती ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

Read More : MP Weather Update Today: प्रदेश में अगले 4 दिन मानसून का कहर, 20 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Gwalior News:  जानकारी के अनुसार युवक की लगातार छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज उसने दम तोड़ दिया।

Read More : MP News: बिजली कर्मियों की हड़ताल आज, नियमितीकरण की मांग पर भड़के संविदा कर्मचारी, ठप हो सकती हैं कई सेवाएं

Gwalior News:  परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती और युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती तो शायद यह दुखद घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News