शिवराज ने काफिला रुकवाकर हादसे में घायल युवक को भिजवाया अस्पताल

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, 13 जुलाई (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल में अपना काफिला रुकवाकर सड़क हादसे में घायल एक युवक को अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज की समुचित व्यवस्था कराई।

शिवराज के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अवधपुरी क्षेत्र में जैन समाज के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी चेतक पुल पर भीड़ इकट्ठा देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया।

इस दौरान उन्हें पता चला कि एक युवक हादसे में घायल हो गया है और सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

बयान के मुताबिक, शिवराज ने अपने काफिले की गाड़ी से युवक को अस्पताल भिजवाया और साथ में अपनी टीम के एक अधिकारी को भी उसके साथ भेजा।

बयान में कहा गया, ‘चौहान ने तत्काल नजदीक के अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात की और घायल युवक का जल्द से जल्द इलाज करने के निर्देश दिए।’

भाषा ब्रजेन्द्र

नोमान

नोमान

नोमान

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News