मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत

By
—
On:
Follow Us

श्योपुर (मप्र), 14 जुलाई (भाषा) श्योपुर जिले में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कलितलाई गांव के पास रात करीब एक बजे उस समय की है जब कार में सवार लोग ग्वालियर से राजस्थान के कोटपुतली जा रहे थे।

श्योपुर ग्रामीण थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि अचानक एक गाय के रास्ते में आ जाने से कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बृजेंद्र जाट (33), हरिराम यादव (60), मुकेश यादव (28) और हवा सिंह गुर्जर (25), राजस्थान के कोटपुतली के निवासी थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं दिमो खारी

खारी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News