जब कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, ग्रामीणों ने लगाया धक्का, मरीज की जान बचाने को दौड़ा पूरा गांव |

By
On:
Follow Us

विदिशा: Vidisha News: जिले की नटेरन तहसील के ग्राम बांसखेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बदहाल सड़क और प्रशासन की लापरवाही के चलते एक गंभीर मरीज की जान पर बन आई।जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी गांव में सोमवार को एक मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया।

Read More : सड़क पर बैठे गौवंशों को रौंदता निकल गया ट्रक, 17 गायों की मौके पर मौत, न्यायधानी में फिर दोहराया गया दर्दनाक मंजर

Vidisha News: खराब सड़कों और कीचड़ से जूझती एंबुलेंस किसी तरह गांव तक तो पहुंच गई, लेकिन जब वह मरीज को लेकर वापस लौटने लगी तो गांव से बाहर निकलते ही कीचड़ में बुरी तरह फंस गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस को धक्का देकर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं निकली, तो मरीज को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Read More : छतीसगढ़ के BJP विधायक के PA पर भड़के लोग! शिव मंदिर में अभद्रता के आरोप में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मनोज शुक्ला को हटाने की उठी मांग

Vidisha News: यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के कई ग्रामीण अंचलों में खराब सड़कों के कारण एंबुलेंस फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गांववासियों का कहना है कि करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि जनपद सीईओ और एई को मौके पर भेजा गया है, और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

“बांसखेड़ी गांव एंबुलेंस फंसने” की घटना कब हुई?

यह घटना सोमवार, 15 जुलाई 2025 को हुई, जब एक गंभीर मरीज की तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया था।

“108 एंबुलेंस सुविधा” गांव तक क्यों नहीं पहुंच पाई?

गांव से बाहर निकलते ही कीचड़ और खराब सड़क की वजह से एंबुलेंस बुरी तरह फंस गई, जिससे मरीज को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका।

“बांसखेड़ी सड़क की हालत” कितनी खराब है?

गांव से बाहर जाने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर है और बारिश में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है।

क्या “प्रशासन सड़क मरम्मत” को लेकर कोई कार्रवाई कर रहा है?

जिला पंचायत सीईओ ने बयान दिया है कि जनपद सीईओ और एई को मौके पर भेजा गया है और सड़क मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

“विदिशा जिले में एंबुलेंस फंसने” की यह पहली घटना है क्या?

नहीं, इससे पहले भी विदिशा के ग्रामीण इलाकों में खराब सड़कों के कारण एंबुलेंस फंसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News