मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फौजा सिंह के निधन पर शोक जताया |

By
—
On:
Follow Us

(तस्वीर के साथ)

भोपाल, 15 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

सिंह की सोमवार को जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। वह 114 वर्ष के थे।

यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिग्गज मैराथन धावक श्रद्धेय फौजा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें 114 वर्ष की आयु में भी सक्रिय और सेहत के लिए सतर्क होने से खेल के अलावा दुनिया में फिटनेस के लिए जाना जाता था।’’

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

फौजा सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़नी शुरू की और फिर दुनिया भर में अपने जोश और जज्बे का डंका जमाया।

भाषा ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News