“13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता”, एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल |

By
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior Crime News: ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी को उनका ही पैसा लौटाने के एवज में 10 हजार रुपया रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। फौजी का कहना है रिश्वत बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने मांगी है। एएसआई की इस हरकत का 15 जून को उन्होंने वीडियो भी बनाया है। उसमें एएसआई शर्मा बोलते हुए दिख रहे हैं कि 13 लाख रुपया नहीं देख रहे हो 10 हजार रुपए की चिंता कर रहे हो। वही इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।

Read More: उलटे कपड़े पहन आश्रम में घूमता मिला नशे में धुत अधीक्षक, बीजेपी सांसद ने मौके पर ही कराया सस्पेंड, बालक छात्रावास निरीक्षण में खुली पोल

क्या है पूरा मामला

Gwalior Crime News: दअरसल भिंड असहोना निवासी मुन्नालाल ज्योतिषी का कहना है उन्होंने दो साल पहले पत्नी बैजंती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25 गुणा 45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इसमें उनके साथ धोखा हो गया। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी दफ्तर में की थी। फिर पता चला कि रजिस्ट्री भी गड़बड़ है तो उन्होंने अपने स्तर पर बब्लू बुंदेला पर दवाब बनाया तो उसने एक लाख रुपया तो तत्काल लौटा दिया बाकी रकम 12 लाख 50 हजार रुपये का चैक देने का वादा किया।

Read More :  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

पैसा दो चैक मिल जाएगा

Gwalior Crime News: मामले की जांच बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा के पास है। अब एएसआई शर्मा ने बबलू से उनके नाम का चैक तो ले लिया है लेकिन उन्हें नहीं दे रहे हैं। उसके बदले 10 हजार रुपया घूस मांग रहे हैं। 15 जून को एएसआई राजकुमार शर्मा भिंड मिहोना आए थे। शर्मा ने फोन कर उन्हें बस स्टेंड पर बुलाया था। वहां सीधे कहा था 13 लाख रुपया नहीं देख रहे हो 10 हजार रुपये की चिंता कर रहे हो। पैसा दो चैक मिल जाएगा। मुन्नालाल के मुताबिक उन्होंने एएसआई शर्मा की घूस की डिमांड का वीडियो भी बनाया है और उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुँचाकर पुलिस अधिकारियों को वीडियो थमाया है।

Read More: Vidisha Crime News: रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, ट्रेन से 20 नाबालिगों का रेस्क्यू, 6 तस्कर गिरफ्तार

घुस मांगने का वीडियो हुआ वायरल

Gwalior Crime News: वही पुलिस के कहना है कि रिटायर्ड फौजी ने एएसआई पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। वीडियो और दूसरे तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फरियादी ने बताया की दो साल पहले पत्नी बैजंती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25 गुणा 45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इसमें उनके साथ धोखा हो गया। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई।

Read More :  सावन के पहले सोमवार ओंकारेश्वर में रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्शन, 2925 ई-टिकट से 8.77 लाख की आय, श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ

Gwalior Crime News: इसकी शिकायत उन्होंने एसपी दफ्तर में की थी। फिर पता चला कि रजिस्ट्री भी गड़बड़ है तो उन्होंने अपने स्तर पर बब्लू बुंदेला पर दवाब बनाया तो उसने एक लाख रुपया तो तत्काल लौटा दिया बाकी रकम 12 लाख 50 हजार रुपये का चैक देने का वादा किया। मामले की जांच बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा के पास है। अब एएसआई शर्मा ने बबलू से उनके नाम का चैक तो ले लिया है लेकिन उन्हें नहीं दे रहे हैं। उसके बदले 10 हजार रुपया घूस मांग रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया की फरियादी आया था आवेदन दिया है थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कौन सी है जिन्होंने चेक रखा है इस मामले को लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

“ग्वालियर रिश्वत मामला” क्या है?

“ग्वालियर रिश्वत मामला” एक ऐसा केस है जिसमें एक रिटायर्ड फौजी ने आरोप लगाया है कि बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने पैसे दिलवाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

क्या “रिश्वत मांगने” का वीडियो सबूत के तौर पर जमा किया गया है?

हाँ, शिकायतकर्ता मुन्नालाल ने 15 जून को एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा है।

इस “घूस मांगने के मामले” में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या फौजी को अब तक उनका पैसा मिला है?

नहीं, फौजी का कहना है कि एएसआई ने संबंधित व्यक्ति से चेक तो ले लिया है, लेकिन उन्हें नहीं दिया और घूस मांग रहे हैं।

“ग्वालियर में भ्रष्टाचार की शिकायत” कहाँ करें?

आप संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लोकायुक्त या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में जाकर वीडियो/ऑडियो सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News