पत्नी करती थी चरित्र पर शक, गुस्से में पति ने पीट-पीटकर कर मार डाला, अब तीन साल बाद नागपुर से गिरफ्तार |

By
—
On:
Follow Us

मंडला: Mandla News: जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में तीन साल पूर्व अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को मंडला पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्यामसिंह धुर्वे निवासी ग्राम जिगरगटा के रूप में हुई है। इस पर 30,000 रुपए का इनाम घोषित था। Wife Murder Case

Read More :  “13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता”, एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल

Husband killed Wife: घटना 20 मई 2022 की है जब श्यामसिंह धुर्वे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी उसके चरित्र पर संदेह करती थी जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। उप पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश पिछले तीन वर्षों से की जा रही थी।

Read More :  सावन के पहले सोमवार ओंकारेश्वर में रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्शन, 2925 ई-टिकट से 8.77 लाख की आय, श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ

Husband killed Wife: हाल ही में पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपी नागपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर नागपुर भेजी गई जिसने आरोपी को घेराबंदी कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंडला लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

“श्यामसिंह धुर्वे पत्नी हत्या मामला” में आरोपी कब से फरार था?

आरोपी श्यामसिंह धुर्वे 20 मई 2022 को पत्नी की हत्या के बाद से तीन सालों से फरार था।

“श्यामसिंह धुर्वे” को कहां से गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से विश्वसनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

“पत्नी की हत्या करने वाला मंडला आरोपी” पर कोई इनाम घोषित था क्या?

हां, आरोपी श्यामसिंह धुर्वे पर ₹30,000 का इनाम घोषित था।

“पत्नी की हत्या मंडला 2022” का मुख्य कारण क्या बताया गया है?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी की पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी, जिससे अक्सर विवाद होता था।

“मंडला पुलिस आरोपी गिरफ्तारी” के बाद क्या कार्रवाई की गई?

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मंडला लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News