न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

By
On:
Follow Us

भोपाल, 17 जुलाई (भाषा) न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का 29वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह इस वर्ष मई से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभाल रहे थे।

राज्य के मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी एक अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की जानकारी दी गई।

दिल्ली में 26 दिसंबर 1964 को जन्मे मुख्य न्यायाधीश सचदेवा ने 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि डिग्री पूरी की और उसी वर्ष वकालत शुरू की।

उन्होंने 1985 में दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स (ऑनर्स पाठ्यक्रम) में स्नातक किया और 1988 में राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘कैंपस लॉ सेंटर’ से ‘बैचलर ऑफ लॉ’ की डिग्री प्राप्त की।

एक अगस्त 1988 को वह दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए।

भाषा दिमो खारी

खारी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV