Rahul Gandhi wrote a letter to former MLA Shakuntala Sahu || Image- ANI News File
धारः MP Politics मध्यप्रदेश के धार जिले के मांडू में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का उद्घाटन हुआ। सेवादल की टीम के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण किया। इस बाद विभिन्न विषयों पर अलग-अलग लोगों ने अपना संबोधन दिया। बताया गया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी विधायकों को संबोधित किया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने हमें प्रेरित हुए कहा कि अब कांग्रेस को न सिर्फ दलित-पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़नी है, बल्कि सामान्य वर्ग के गरीबों की लड़ाई भी पार्टी को लड़नी है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में भी वोटों की चोरी हुई थी, इसलिए कांग्रेस बुरी तरह हारी है। अब भाजपा ऐसे ही वोटों की चोरी बिहार में करने जा रही है।
ऐसा है दूसरे दिन का शेड्यूल
MP Politics बता दें कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा मोटिवेशनल स्पीकर एमपी के कांग्रेस नेताओं को गुर बताएंगे। दूसरे दिन के पहले सत्र में राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन कांग्रेस के मूल सिद्धांत, हमारी वैचारिक दिशा, संविधान वाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर फिर से कैसे जुड़ाव हो इसपर संबोधन देंगे। दोपहर 12 बजे से कांग्रेस की स्थापना से लेकर वर्तमान के दौर तक कांग्रेस की संघर्ष गाथा पर केन्द्रित एक वीडियो दिखाया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत डिजिटल और सोशल मीडिया को लेकर रणनीति बताएंगी। 2:30 बजे से करीब 90 मिनट विधायकों के लिए ओपन सेशन रखा गया है। इस सत्र में विधायक अपनी जमीनी चुनौतियों, अनुभव और रणनीतिक सुझाव देंगे।











