Shajapur News. image source: ibc24
शाजापुर: Shajapur News मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। 24 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अमस्याखेड़ी में एक महिला अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि लगभग 45 वर्षीय महिला अपने घर के हॉल में मृत पड़ी थी। मृतिका के सिर पर चोट के निशान और खून निकलता पाया गया। उसके गले पर भी स्पष्ट निशान थे। मामले मै पुलिस जांच के दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी साक्षी ने बताया कि मृतिका संतोष बाई गुर्जर की हत्या उसके पति भेरूसिंह पिता डूंगा जी गुर्जर ने की है।
Shajapur News मामले में आरोपी पति से पूछताछ की गई एवं साक्ष्य और बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि घटना के दिन आरोपी ने अपनी पत्नी से भोजन बनाने को कहा था। मृतिका किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण भोजन नहीं बना रही थी। इसी बात पर आरोपी क्रोधित हो गया। गुस्से में आकर उसने मृतिका के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार पर दे मारा। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी ने इन कपड़ों को छिपा दिया था मामले मै आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।











