लिव इन में रह रही थी शादीशुदा महिला, रात को अचानक इस बात को लेकर हुआ विवाद, बेटे के साथ मिलकर कर दिया ये कांड |

By
On:
Follow Us

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को छोड़कर दोनों घर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेजी। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

Read More : Fried Rice Recipe: इस तरीके से घर पर ही बनाएं ​हेल्दी फ्राइड राइस, नोट कर लें ये आसान रेसिपी 

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला विजयपुर के अगरा थाना इलाके के चेंटीखेड़ा गांव का है। यहां मृतक युवक संजय कुशवाह और आरोपी महिला 10 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवक के नशा करने को लेकर कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला के बेटे ने अपना आपा खोते हुए अपनी मां के प्रेमी युवक के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी मां और बेटा गांव से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही अगरा थाना पुलिस मां-बेटे की गिरफ्तारी के लिए एक्टिव हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दोनों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News