Husband and wife were cremated on the same pyre In Satna

By
On:
Follow Us

सतना: Satna News: एमपी-यूपी सीमा क्षेत्र में भरतकूप थाना क्षेत्र (चित्रकूट, उत्तर प्रदेश) के ग्राम गोबरिया बुजुर्ग में आपसी घरेलू विवाद के बाद पूर्व ग्राम प्रधान राम जनक यादव और उनकी पत्नी राजवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Harda News: रील बनाने का खतरनाक नशा! उफनती नर्मदा में छलांग लगाकर बना रहे रील, जान जोखिम में डाल रहे युवा, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

विवाद के बाद पत्नी ने की थी आत्महत्या

Satna News: जानकारी के अनुसार राम जनक यादव और उनकी पत्नी राजवती के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। कहा जा रहा है कि, विवाद के बाद राम जनक यादव बिना किसी को बताए घर छोड़कर चले गए। पति के अचानक चले जाने से आहत राजवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना थाना भरतकूप पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar Road Accident Today: देवघर सड़क हादसे पर PM मोदी और CM हेमंत सोरेन ने किया Tweet, जताया गहरा दुःख, पढ़ें क्या लिखा..

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी की आत्महत्या

Satna News: इधर पत्नी की आत्महत्या की खबर सुनकर राम जनक यादव भी सदमे में चले गए और मध्यप्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत सती अनुसुइया के जंगल में उनका शव एक पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जन चर्चा के अनुसार, राम जनक यादव ने पत्नी की मौत की खबर सुनने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटनाक्रम तब और भावुक हो गया जब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ, एक ही चिता पर किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए सीओ कर्वी राज कमल ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News