मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, सड़कों और घरों में घुसा पानी, जिला अस्पताल में जलभराव से हालात चिंताजनक |

By
—
On:
Follow Us

गुना: Guna News मध्यप्रदेश के गुना जिले में लगातार बारिश की वजह से यहां जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर खड़े वाहन पानी में डूब गए, तो वहीं दूसरी ओर पानी की तेज बहाव की वजह से दुकानों को समान बह गया है। गली-मोहल्लों की सड़कें तालाब बन चुकी हैं और बारिश का पानी घरों में घुस गया है।

Read More: Kapil Sharma Murder Case: ‘कपिल शर्मा’ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सैलरी से नाराज़ कर्मचारी ने रची हत्या की सनसनीखेज साजिश, 24 दिन बाद पकड़े गए आरोपी

Guna News सबसे चिंताजनक स्थिति जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड की है, जहां पानी भर गया है। म्याना के बिजली सब स्टेशन में भी जलभराव से बिजली आपूर्ति पर संकट खड़ा हो गया है। फतेहगढ़ राजस्थान रोड की पुलिया बह चुकी है, जिससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। कलोरा डैम का एक हिस्सा बारिश के कारण डैमेज हो गया है।

Read More: Nag Panchami 2025: न वकील, न गवाह… फिर भी मिलता है न्याय! नागपंचमी पर लगी नागों की अदालत, हजारों ने देखा अद्भुत नज़ारा, जानें क्या है मान्यता

सिंधु और पार्वती नदियां उफान पर हैं। पुरानी छावनी मुक्ति धाम मार्ग पर 6 फीट से ज्यादा पानी भर गया है। विकास नगर रपटे से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सिंह टॉवर पुल के पास महाकाली मंदिर पानी में डूब चुका है। प्रशासन ने अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। हेल्पलाइन नंबर 07542 250415 भी जारी किया गया है। शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News