भोपाल: MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य के कई विकास कार्यों में सहभागिता के संकेत दिए हैं।
Read More : आज से बिना हेमलेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सभी पंपों में प्रशासन का सख्त आदेश लागू, जान लीजिए क्या है नया नियम
MP News: मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने हमारी मेट्रो परियोजना के उद्घाटन, किसान सम्मान निधि कार्यक्रम और पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन के लिए मध्य प्रदेश आने की मौखिक सहमति दी है। यह पार्क आदिवासी अंचल में स्थापित किया जाएगा और इससे लगभग एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। बहुत जल्द प्रधानमंत्री का दौरा संभावित है। डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री से मिल रहे सहयोग और आशीर्वाद से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी का समर्थन हमारे लिए प्रेरणादायक है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं मध्य प्रदेश की जनता को यह जानकारी दे पा रहा हूं।
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से कल मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने हमारी मेट्रो के उद्घाटन के लिए, किसान सम्मान के लिए और पीएम मित्र पार्क जो आदिवासी अंचल में लगभग 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देगा, उसके भूमिपूजन के लिए यहां आने की… pic.twitter.com/psQ7ya6F34
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2025
MP News: वही विपक्ष द्वारा खाद आपूर्ति को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा दोहरी नीति अपनाती रही है। कांग्रेस के शासनकाल में काला बाजारी और खाद संकट आम बात थी। आज वे उसी मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद प्रबंधन को लेकर पूरी तैयारी की है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।