Nephew killed his aunt in Singrauli

By
—
On:
Follow Us

सिंगरौली: Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों और इलाको में आए दिन चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनमे घर का ही कोई सदस्य दूसरे सदस्य की हत्या कर दे रहा हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपनी चाची को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: New Mahindra Bolero Launch Date: इस दिन लॉन्च होगी न्यू जनरेशन महिंद्रा बोलेरो, कीमत और फीचर्स जानकर आप ही जाएंगे हैरान 

क्या है वारदात का कारण?

Singrauli Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरई थाने के बरका चौकी का है। यहां भतीजे ने अपनी चची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर किया। आरोपी भतीजे ने पुलिस को बताया कि, घरेलू विवाद से परेशान होकर उसने अपनी चाची की हत्या कर दी।

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News