NCL में एक परियोजना की सीएचपी में 80 फिट ऊंचाई से गिरे संविदा कर्मी की मौत, जानिए कौन सी परियोजना है ये

By
—
On:
Follow Us

Singrauli परिक्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश में संचालित NCL की खड़िया परियोजना की न्यू सीएचपी में मंगलवार को एक संविदा कर्मी के करीब 80 फिट ऊंचाई से गिरा मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के दौरान का बताया जा रहा है। घटना को लेकर यह जानकारी सामने आयी है कि न्यू सीएचपी परिसर में कन्वेयर-2 प्वाइंट डिस्चार्ज के पास व्यक्ति गिरा पड़ा है और मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। उस व्यक्ति की पहचान जयंत निवासी जितेन्द्र नारंग के रूप में हुई और तत्काल लोग उसे लेकर नेहरू अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की और जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था इसके बाद घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग स्टार ओएंडएम कंपनी समेत सीएचपी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुये प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन दौरान ये आरोप भी लगाया गया कि जितेन्द्र का अवकाश था इसके बाद भी उसे बुलाकर काम कराया जा रहा था।

काफी देर चले इस विरोध, हंगामे को शांत कराने के लिए परियोजना के सुरक्षा कर्मियों से लेकर शक्तिनगर पुलिस भी जुटी रही। काफी समय बाद बड़ी मुश्किल से आक्रोशितों को इस आश्वासन पर शांत कराया गया कि उक्त संविदा कंपनी की ओर से पीडि़त परिवार को मुआवजा राशि व एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए जब कंपनी की ओर से राशि का चेक व नौकरी का लिखित आश्वासन दिया गया तो धरना समाप्त किया गया।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News