उत्तराखंड: पौड़ी में तेंदुए ने चार साल की बच्ची पर किया हमला

By
On:
Follow Us


उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक तेंदुए ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम रिया अपने घर की बालकनी में खेल रही थी तभी तेंदुआ उस पर झपटा और उसे घसीटकर ले गया।
गढ़वाल के वन संरक्षक आकाश वर्मा ने बताया कि बच्ची की मां शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़ी, लेकिन तेंदुए ने बच्ची को घर से लगभग 50 मीटर दूर एक खेत में छोड़ दिया और भाग गया। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, बच्ची मर चुकी थी।

सूचना मिलते ही प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि बच्ची दो बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार 17 सितंबर को उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, जिसके लिए उसके पिता जितेंद्र सिंह रावत मुंबई से गांव आए थे।

वर्मा ने बताया कि वन विभाग की एक टीम को इलाके में तैनात किया गया है, जहां तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तीन और पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

बच्ची का अंतिम संस्कार शनिवार शाम तक नहीं किया गया क्योंकि परिवार ने तेंदुए को मारने का आदेश जारी करने पर जोर दिया था। इसके बाद लैंसडाउन प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन डेगड़े ने उन्हें तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में आश्वस्त किया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस इलाके में अक्सर तेंदुए देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News