सब स्टेशन में BJP विधायक के साले का मर्डर, गोली मारने के बाद धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप

By
—
On:
Follow Us

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बिजली सब स्टेशन के भीतर हुई हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के साले गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह पाटन थाना क्षेत्र के नन्हवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वारदात के वक्त वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच करते हुए अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पहले गजेंद्र सिंह को गोली मारी और इसके बाद धारदार हथियार से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी पीठ में गोली फंसी हुई मिली। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के तरीके और घटनाक्रम को लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे पुराना विवाद भी एक अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बिजली कटौती के दौरान बिजली बंद करने को लेकर गजेंद्र सिंह का कुछ ग्रामीणों से विवाद हुआ था। पुलिस अब इस विवाद को भी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम, हत्यारों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी अंजना तिवारी और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस वारदात से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News