महिला की हवस का शिकार हुआ कक्षा 9वीं का छात्र, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

By
—
Last updated:
Follow Us

हैरान करने वाला ये सनसनीखेज मामला Uttar Pradesh के चित्रकूट का है। चित्रकूट में एक महिला, जो कि पांच बच्चों की मां है, उसने अपनी हवस को पूरा करने के लिए कक्षा-9 में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ रेप किया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले तो स्थानीय पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर कोई सुनवाई ही नहीं की थी, लेकिन जब मामले पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और आदेश दिया तो फिर पुलिस ने उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और पीड़ित छात्र को भी मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, मामले पुलिस द्वारा आरोपी महिला पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये मामला चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता द्वारा कोर्ट को बताया गया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र कक्षा 9 में पढ़ता है। आरोपी महिला विवाहित है व 5 बच्चों की मां है और उनके पड़ोस में ही रहती है। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा पहले तो उसके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया गया और फिर इसी साल 18 अप्रैल को बेटे को लेकर भाग गई। इसकी शिकायत उसके द्वारा स्थानीय पुलिस से भी की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद उसे मजबूर होकर न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में आना पड़ा।

करती थी अश्लील हरकते और ले गई Prayagraj
इस मामले में जब पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था और वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करती थी। वह उसे उसे अगवा कर प्रयागराज ले गई थी। प्रयागराज में महिला ने एक किराए का घर लिया था और उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रोज अपनी हवस शांत करती थी। पीड़ित छात्र पुलिस को यह भी बताया है कि उसने कई बार महिला का विरोध भी किया, लेकिन वह उसे डांट-फटकार कर चुप करा देती थी।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News