उप्र : महोबा में मां ने बच्ची की हत्या की

By
On:
Follow Us


महोबा जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला द्वारा अपनी एक साल की बच्ची की कथित तौर पर फंदे से लटाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि सुभाष नगर मुहल्ले में एक महिला ने अपनी साल की बच्ची फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला खुशबू (बच्ची की मां) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी की मां उमारानी के हवाले से बताया कि खुशबू की शादीचरखारी कस्बे में हुई थी और पति से अनबन होने के बाद कई माह से मायके (सुभाष नगर मुहल्ले) में रह रही थी। वह कथित तौर पर अवसाद ग्रस्त थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News