हरियाणा : कुरुक्षेत्र में 16 साल के लड़के ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की

By
On:
Follow Us


हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा इलाके में 16 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लाडवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रणधीर सिंह के अनुसार पीड़िता की पहचान दुधा गांव की 45 वर्षीय मुकेश रानी के रूप में हुई है। वह तलाक होने के बाद अपने पति से अलग रह रही थी।
मुकेश रानी के नाबालिग बेटे ने मंगलवार रात कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि मुकेश रानी को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद लड़का फरार हो गया है। वह अपने पिता के साथ रह रहा था।
उन्होंने कहा कि महिला पर हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News