ग्रेटर नोएडा के एक घर में पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद दो लोग गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


ग्रेटर नोएडा में एक घर के अंदर कुछ युवकों द्वारा दो अन्य युवकों की लाठियों से पिटाई करने का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना लखनावली गांव में पड़ोसियों के बीच कथित तौर पर गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘वायरल वीडियो के संबंध में बृहस्पतिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।’’

आठ सेकंड की इस वीडियो क्लिप में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक घर के फर्श पर पड़े दो अन्य लोगों की पिटाई करते दिख रहे हैं। पीड़ित दया की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि श्यामवीर और उसके साथियों ने कथित तौर पर तेजन नागर के घर में घुसकर हमला किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News