Madhya Pradesh : रायसेन में दिव्यांग रिश्तेदार पर पेशाब करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में शराब के नशे में झगड़े के दौरान एक दिव्यांग रिश्तेदार पर हमला करने और उस पर पेशाब करने के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शीला सुराना ने पीटीआई- को बताया कि इस संबंध में आरोपी राजकुमार लोवंशी और गोविंद लोवंशी को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को धान बेचने के बाद दोनों अपने रिश्तेदार वीर सिंह लोवंशी के साथ शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अश्लील हरकतों, मारपीट और हिंसा से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News