पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम के अथक प्रयास से सरई को मिली एक बड़ी सौगात

By
Last updated:
Follow Us

कहते हैं जनता ही जनार्दन होती है। जो राजनेता जनता से जुड़ा रहता है और उनके सुख-दुख में खड़ा रहता है, उसका प्रतिफल जनता उसे जरूर देती है और एक मझा हुआ राजनीतिज्ञ भी इसी सिस्टम पर चल कर खुद की काबिलियत को साबित भी करता है। देवसर के पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम भले वर्तमान में विधायक नहीं हैं, लेकिन उन्होंने एक मंझे हुए राजनीतिक की तरह अपने क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर हर जगह बड़ी ही बेबाकी डटे रहते हैं।

पूर्व विधायक श्री मेश्राम के ऐसे ही अथक प्रयासों से सरई में सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद को स्वीकृति मिल गई है। पिछले दिनों 23 दिसम्बर 2022 को उक्त स्वीकृति मध्यप्रदेश राजपत्र में जारी की गई है। अहम बात यह है कि सरई में आगामी कुछ माह में सिविल जज न्यायालय का संचालन शुरू हो जाएगा इससे इस क्षेत्र की जनता को अब मजिस्ट्रेटी जाने के लिए देवसर, बैढन तक की दौड़ नही लगानी पड़ेगी और सरई मे ही न्याय मिल सकेगा।

श्री मेश्राम ने बताया है कि जब वह क्षेत्र के विधायक थे तो उनसे उस दौरान सरई की जनता ने उनसे सिविल न्यायालय की मांग की थी और इस पर उन्होंने राज्य सरकार व माननीय उच्च न्यायालय को पत्राचार कर प्रयास शुरू कर दिया था और विधायक पद पर नही रहने के बाद भी उनका ये प्रयास जारी रहा। जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है।
वही, उन्होंने सरई को मिली इस सौगात के श्रेय में जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के भी योगदान को महत्वपूर्ण कहा है।

नीचे देखिए सरई को मिली सौगात से जुड़ी जानकारी

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News