महिला पुलिसकर्मी से पुलिस कंट्रोल रूम में छेड़छाड़, जानिए कहा है ये मामला

By
On:
Follow Us

जनता की रक्षा का जिम्मा सम्हालने वाली Police के भी महकमे में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं। ये हम नहीं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला ये हकीकत खुद बयां कर रहा है। ये मामला Singrauli जिले का है। दरअसल, यहाँ के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ वहीं के पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा छेड़छाड़ करने और काफी अशोभनीय व्यवहार किया गया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी द्वारा इसकी जब शिकायत की गई तो पूरा मामला सामने आया। सूत्रों के अनुसार महिला पुलिस कर्मी ने तो 2 पुलिस कर्मियों की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में एक प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्यवाही की गई है। खैर, महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंट्रोल रूम के cctv फुटेज की जांच की तो घटनाक्रम से जुड़े तथ्य मिले और फिर पुलिस ने अन्य पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक Singrauli वीरेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले से जुड़ी कार्यवाही को सार्वजनिक कर कहा है कि उक्त प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सिंगरौली पुलिस द्वारा जारी…

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News