रकुल प्रीत सिंह के पास ऑफर्स की भरमार, जानिए कैसे?

By
Last updated:
Follow Us

बॉलीवुड में एक खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के आकर्षक लुक के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनके फैन्स बॉलीवुड से लेकर तमिल, तेलगु फिल्मों के भी दर्शक हैं। इसी वजह से इन सभी इंडस्ट्रीज से उन्हें फिल्मों के भी खूब ऑफर्स मिलते रहते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में बिजी रहने वालीं अभिनेत्री रकुल प्रीत के पास कई बड़े बैनर की फ़िल्में है। पिछली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़िल्म थैंक गॉड में नज़र आईं रकुल प्रीत सिंह के पास एक और बड़ी फ़िल्म आ गई है। सूत्रों के अनुसार, सुनीर खेत्रपाल के अगले प्रोडक्शन वेंचर के लिए रकुल प्रीत सिंह को बतौर लीड एक्ट्रेस चुना गया है। इस फ़िल्म को निखिल महाजन डायरेक्ट करेंगे।

रकुल की नई फ़िल्म के बारें में करीबी सूत्र बताते हैं कि रकुल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, और यह भी सच है कि उन्हें एक और वेंचर के लिए साइन किया गया है। रकुल ने जिस नई फिल्म को साइन किया है, वह सुनीर खेत्रपाल द्वारा बनाई जा रही है और निखिल महाजन द्वारा निर्देशित की जाएगी। यह फिल्म एक पूर्ण विकसित मिस्ट्री थ्रिलर होगी जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखाई देंगी। यह एक अनटाइटल्ड फ़िल्म है जो किसी अन्य भाषा की फ़िल्म का हिंदी रीमेक है एक तरह से।

हालांकि रकुल की इस फ़िल्म की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन हमारे सूत्र ने हमें सूचित किया है कि जब सब कुछ फ़ाइनल हो जाएगा उसके बाद ही मेकर्स इस फ़िल्म का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, रकुल जल्द ही तेजस देओस्कर द्वारा निर्देशित छत्रीवाली और मेरी पत्नी का रीमेक में दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास तमिल में अयलान और इंडियन 2 भी है जबकि 31 अक्टूबर लेडीज़ नाइट तमिल और तेलुगु में द्विभाषी है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News