Singrauli News: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह में महान एनर्जेन का हरित संकल्प, 250 पौधों का रोपण

By
On:
Follow Us

Singrauli News:  विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की वैश्विक थीम “Inspired by Nature – For Climate, For Our Future” (प्रकृति से प्रेरित – जलवायु और हमारे भविष्य के लिए) के अंतर्गत महान एनर्जेन लिमिटेड, सिंगरौली द्वारा 1 जून से 5 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

Singrauli News: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह में महान एनर्जेन का हरित संकल्प, 250 पौधों का रोपण

 

कार्यक्रमों की शुरुआत 1 जून को कर्मचारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता तथा सहयोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए स्पॉट क्विज प्रतियोगिता से हुई। एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के उपयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए सहयोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को कपड़े के थैले तथा कर्मचारियों को जूट बैग वितरित किए गए।

सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आवासीय टाउनशिप के परिवारजनों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु सभी आवासीय परिवारों को रंग-कोडित डस्टबिन भी वितरित किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को आयोजित समापन कार्यक्रम के तहत एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 250 पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के उपरांत संयंत्र के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर जागरूकता संबोधन दिया गया।

Singrauli News: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह में महान एनर्जेन का हरित संकल्प, 250 पौधों का रोपण

 

इस अवसर पर वी. भानु प्रकाश राव, सजल चटर्जी, सुनील दवे एवं धर्मेंद्र कुमार सहित उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) टीम, पर्यावरण विभाग की टीम तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अपने संबोधन में चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री वी. भानु प्रकाश राव ने सभी कर्मचारियों एवं परिवारजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए LiFE (Lifestyle for Environment) को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान वर्षभर निरंतर संचालित किए जाएंगे, ताकि एक हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में प्रभावी योगदान दिया जा सके।

महान एनर्जेन लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पित है।

ये भी पढ़िए- Singrauli News: पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News