जानिए, किन बॉलीवुड स्टार्स को एक साथ देखने का फैंस का इंतज़ार जल्द होने वाला है खत्म

By
On:
Follow Us

तू झूठी मैं मक्कार, ये टाइटल है इस वर्ष 2023 की ये सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल उस फिल्म का। जिसका फैंस को भी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है। दरअसल, ये फिल्म रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म है। इस फिल्म का ये टाइटल हालही में निर्माताओं ने जारी किया गया है। इस फिल्म को लव रंजन ने निर्देशित किया है।

अहम बात यह है कि इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार पर्दे दिखाई देगी। फैंस भी काफी लंबे इंतजार से इस जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म का टाइटल जारी होने से फैंस के इंतज़ार का फैसला कम होने की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। इस फिल्म का हालही में एक ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हासिल कर रहा है और फैंस के कमेंट्स की तो बाढ़ ही आ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनो रणबीर और श्रद्धा के फैन्स इन्हें साथ परदे पर देखने का इंतजार किस बेसब्री से कर रहे हैं।

ट्रेलर में रणबीर का लुक काफी हॉट
इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर में जहां रणबीर और श्रद्धा का अलग-अलग लुक को दिखाया गया है, वहीं फिल्म के एक सीन में रणबीर बेहद हॉट भी दिख रहे हैं। सीन में रणबीर ब्लैक सन ग्लासेस के साथ येलो शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। वह अपने चिजेल्ड एब्स और टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इस सीन में वह वास्तव में हॉटनेस को रिडिफाइन कर रहे हैं। उनका स्टबल निश्चित रूप से उनके लुक के साथ कंप्लीमेंट कर रहा है।

रणबीर ने कहा है…
फिल्म के एक ट्रेलर की लांचिंग के इवेंट के दौरान, रणबीर ने कहा है कि कैसे उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 देखने के बाद लव रंजन को फोन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने किसी निर्देशक को खुद कॉल किया था। रणबीर ने कहा, “जब पंचनामा 2 रिलीज हुई थी, तो पहली बार मैंने खुद एक डायरेक्टर को फोन किया और उनसे कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। हम अजय सर के साथ एक फिल्म भी करने वाले थे, जिसे लव सर डायरेक्ट करने वाले थे। फिर कुछ दिनों बाद वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आए, जिसमें एंटरटेनमेंट से भरपूर थी। लोग पूछते हैं कि ये जवानी है दीवानी के बाद मैंने कभी इस तरह की फिल्में क्यों नहीं कीं, लेकिन इस तरह की फिल्में बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन लव एक शानदार लेखक हैं और मेरे इस पर काम करते हुए बेहद अच्छा समय बिताया।”

जानिए, इस फिल्म बारे में
जानकारी के अनुसार, तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News