असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर, 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या हुई 61

By
On:
Follow Us


गुवाहाटी, 24 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को बेहद गंभीर बनी रही। पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, जबकि राज्य के नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में चराईदेव जिले में सात, शिवसागर में छह और जोरहाट में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है।

ताजा मौतों के साथ ही इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 61 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य के चराईदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में 7,05,100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शिवसागर राज्य में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा, जहां करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

इसके बाद चराईदेव में 1.9 लाख और जोरहाट में 1.3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 11 जिलों में 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। एएसडीएमए ने बताया कि प्रशासन सात जिलों में 363 राहत शिविर और राहत सामग्री वितरण केंद्र चला रहा है, जहां 1,15,205 बेघर हुए लोगों को शरण दी गई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News