कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

By
On:
Follow Us


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक यशपाल सुवर्ण की विवादित टिप्पणियों की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उडुपी के विधायक के पास कांग्रेस नेता पर टिप्पणी करने की ‘‘कोई साख नहीं’’ है। खादर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के अपमानजनक बयान तटीय कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक और राजनीतिक परंपरा को प्रदर्शित नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यह घटना क्षेत्र की लोकतांत्रिक चर्चा पर एक ‘‘काला धब्बा’’ है। खादर ने कहा, ‘‘इस देश में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक स्वीकार्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्यों में गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए।’’
गौरतलब है कि मंगलवार को उडुपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुवर्ण द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणियों के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

सुवर्ण ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। खादर ने कहा कि तटीय कर्नाटक में राजनीतिक चर्चाओं के दौरान सभी दलों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यक्तिगत हमले निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राजनीतिक मतभेदों को बिना किसी व्यक्तिगत टिप्पणी के सम्मानजनक तरीके से उठाया जाना चाहिए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News