Singrauli जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पदस्थ रहे और आज भी काफी लोकप्रिय रहने वाले एक पुलिस अधिकारी को गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान समय में ये पुलिस अधिकारी उमरिया जिले के PTS में बतौर DSP पदस्थ मोहम्मद इसरार मंसूरी हैं।

हालांकि, राष्ट्रपति पदक का सम्मान पाने वाले मो. मंसूरी अकेले अधिकारी नहीं हैं। इनके साथ साथ प्रदेशभर से देशभर से कई पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को इस खास अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के चार अधिकारियों-कमचारियों को वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी से लेकर उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक शेख रसीद और आरक्षक राजकुमार कोल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर देशभर से 140 लोगों को यह सम्मान मिलेगा। इसी प्रकार प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसमें एडीजी डीसी सागर, एडीजी आलोक रंजन, आइजी संजय तिवारी और कांस्टेबल राम सिया बघेल का नाम है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है।
इसी प्रकार से मो. मंसूरी समेत 17 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए मेडल से सम्मानित जा रहा है। इसमें IG बालाघाट संजय कुमार, संचालक फारेंसिक साइंस लैब भोपाल शशिकांत शुक्ला, जोनल SP उज्जैन सुशील कुमार मेहता, SP ईओडब्ल्यू रीवा वीरेंद्र जैन, ASP धार देवेंद्र कुमार पाटीदार, ACP भोपाल कोतवाली नागेंद्र पटेरिया, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत, पुलिस मुख्यालय में सूबेदार प्रेम नारायण त्रिवेदी, विशेष सशस्त्र बल नौवीं बटालियन रीवा के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार सिंह, PTS इंदौर के निरीक्षक संजय कमार मोरे, ग्वालियर के आरक्षक सुरेंद्र कुमार भटेले, उज्जैन कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भान सिंह चौहान, विशेष सशस्त्र बल 23वीं बटालियन के आरक्षक रवि भूषण वर्मा, विशेष सशस्त्र बल 14वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामेश्यर दयाल, पुलिस अकादमी भौरी के प्रधान आरक्षक नारायण बहादुर थापा और विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार पांडे शामिल हैं।