Jairam Thakur ने PM Modi से मुलाकात की, हिमाचल विकास के मुद्दों पर की चर्चा

By
On:
Follow Us


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। ठाकुर ने प्रधानमंत्री से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मांगा और उन्हें हिमाचल प्रदेश की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने राज्य के प्रति प्रधानमंत्री के लंबे समय से चले आ रहे स्नेह की सराहना की और कहा कि केंद्र ने हमेशा राज्य के हितों और विकास को प्राथमिकता दी है।

बैठक के दौरान, ठाकुर को हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिला। ठाकुर ने कहा कि अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हिमाचल प्रदेश को अन्य क्षेत्रों की तुलना में अलग तरह की विकास संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, जब भाजपा सत्ता में थी तो केंद्र के सहयोग से हिमाचल का विकास तेज हुआ। विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी राज्य के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठा रही है। इसके बाद ठाकुर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से भी मुलाकात की तथा हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News